देश की खबरें | प्रियंका गांधी शुक्रवार को गोवा का दौरा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा दस दिसंबर को एक दिन के लिए गोवा के दौरे पर आएंगी, जहां अगले वर्ष फरवरी में चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी और युवाओं एवं महिलाओं से संवाद करेंगी। यह जानकारी बुधवार को पार्टी के एक नेता ने दी।

पणजी, आठ दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा दस दिसंबर को एक दिन के लिए गोवा के दौरे पर आएंगी, जहां अगले वर्ष फरवरी में चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी और युवाओं एवं महिलाओं से संवाद करेंगी। यह जानकारी बुधवार को पार्टी के एक नेता ने दी।

प्रियंका गांधी दस दिसंबर को दक्षिण गोवा के केपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपिरला गांव में महिलाओं से बातचीत करेंगी। यह जानकारी विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने दी।

केपेम सीट का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत कावलेकर करते हैं जो पहले कांग्रेस में थे।

उन्होंने बताया कि मोरपिरला गांव जाते समय दक्षिण गोवा के असोलना गांव में वह स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

कामत ने कहा, ‘‘75 वर्ष पहले पुर्तगाली शासन के दौरान लोहिया ने गोवा क्रांति का आह्वान किया था।’’

उसी दिन वह दक्षिण गोवा के मारगाव शहर स्थित एमसीसी मैदान में युवाओं के साथ संवाद करेंगी। बाद में वह शहर के एक अन्य स्थान पर महिलाओं से वार्ता करेंगी।

कामत ने कहा कि एमसीसी भवन की आधारशिला 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी।

उन्होंने बताया कि मारगाव कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी दाबोलिम का दौरा करेंगी जहां कई प्रमुख नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।

गोवा में कांग्रेस के लगातार पतन के परिप्रेक्ष्य में प्रियंका गांधी का दौरा हो रहा है।

कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन 40 सदस्यीय विधानसभा में उसके अब सिर्फ तीन विधायक बचे हैं। उसके अधिकतर विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\