देश की खबरें | प्रियंका गांधी शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होगी।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होगी।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा फिलहाल बिहार में है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गई और रात में बिहार के सासाराम में रुकेगी।
रमेश के अनुसार, शुक्रवार शाम को यात्रा उत्तर प्रदेश में होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी।
रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

