देश की खबरें | प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बढ़ते अपराध को लेकर साधा निशाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर खराब होती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर रविवार को निशाना साधा और राज्य में हत्या के बढ़ते मामलों को लेकर जवाबदेही की मांग की।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर खराब होती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर रविवार को निशाना साधा और राज्य में हत्या के बढ़ते मामलों को लेकर जवाबदेही की मांग की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रचारों में दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश में करीब 50 हत्याएं हुई हैं।
उन्होंने हिंदी में किये गए ट्वीट में लिखा, ‘‘पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी "अपराधमुक्त" हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।’’
यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.
उन्होंने कहा, ‘‘आँकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है?’’
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में एक ग्राफ में उत्तर प्रदेश में विभिन्न अपराधों के कुछ आंकड़े भी साझा किये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)