देश की खबरें | प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा।

नयी दिल्ली, तीन मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस और बुलंदशहर हैशटैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है। इस कानून अव्यवस्था से कोई भी अछूता नहीं है। ये हर समुदाय के लिए अभिशाप है।’’

राहुल ने हाथरस जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा की तस्वीर भी टैग की है। मामले में, बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर एक आरोपी ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के प्रचार के विपरीत हर रोज कोई न कोई परिवार राज्य में न्याय के लिए चीख रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना ऐसे वक्त साधा है जब हाथरस जिले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर एक आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि, एक अन्य घटना में बुलंदशहर में एक व्यक्ति के घर में बने गड्ढ़े से 12 वर्षीय लड़की का शव निकाला गया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हाथरस में छेड़खानी के खिलाफ मुक़दमा वापस नहीं लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।’’

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि आपराधिक गतिविधियां बेलगाम हैं, जबकि राज्य सरकार ने इन दावों को खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें