देश की खबरें | इफ्तार में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, आईयूएमएल प्रमुख ने किया था आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रमुख सादिक अली शिहाब थंगल द्वारा उत्तरी केरल के मलप्पुरम में शनिवार को आयोजित इफ्तार में शामिल हुईं।

मलप्पुरम (केरल), 29 मार्च कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रमुख सादिक अली शिहाब थंगल द्वारा उत्तरी केरल के मलप्पुरम में शनिवार को आयोजित इफ्तार में शामिल हुईं।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि थंगल के आवास पर शाम को इफ्तार का आयोजन किया गया।

वायनाड सीट से सांसद गांधी तीन दिन से अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।

वह जिले के कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ इफ्तार में शामिल होने के लिए यहां पहुंची थीं।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि आईयूएमएल के वरिष्ठ नेताओं पी. के. कुन्हालीकुट्टी और थंगल ने प्रियंका का स्वागत किया।

जिले के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इफ्तार में प्रियंका गांधी के शामिल होने का राजनीतिक महत्व है।

उन्होंने मलायलम में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\