ताजा खबरें | प्रियंका गांधी ने भाजपा, प्रधानमंत्री पर लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने का आरोप लगाया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान भी वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है।
वायनाड (केरल), 24 अप्रैल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान भी वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है।
वायनाड लोकसभा क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा में भाजपा और प्रधानमंत्री को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। वायनाड से प्रियंका के भाई राहुल गांधी एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव ‘लोकतंत्र और भारतीय संविधान को बचाने’ का अवसर है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि पिछले दस साल में भाजपा के शासन में पेट्रोल, डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बहुत ज्यादा बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह बेरोजगारी की दर भी बढ़ी है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे विकास की बात नहीं करेंगे, वे वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करेंगे।’’
प्रियंका ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नए-नए मुद्दे उठा रहे हैं जिनका आम लोगों की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

