देश की खबरें | हाथरस की पीड़िता के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा हाथरस के सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता के लिए यहां शुक्रवार को वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और कहा कि इस लड़की को न्याय दिलाने के लिए सभी आवाज उठाएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा हाथरस के सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता के लिए यहां शुक्रवार को वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और कहा कि इस लड़की को न्याय दिलाने के लिए सभी आवाज उठाएं।

प्रार्थना सभा में प्रियंका के अलावा पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

प्रियंका ने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि वाल्मीकि समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है तो मैंने यहां आने का निर्णय किया। मैं इसलिए यहां आई कि आपके समाज और उस परिवार को कभी यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वो अकेले हैं। आज उस परिवार के खिलाफ जो हो रहा है उसके विरूद्ध हम लड़ेंगे। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि अपनी आवाज उठाइए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस देश की एक एक महिला सरकार पर नैतिक दबाव डाले। हमारी बहन के साथ न्याय होना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

लड़की का रात के समय और कथित तौर पर परिवार की मर्जी के बिना अंतिम संस्कार करने का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ हमारे देश की ये परंपरा नहीं है कि उसका परिवार उसकी चिता को आग नहीं दे पाए।’’

इस प्रार्थना सभा में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम...’ भी गाया।

इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया था।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\