Bhopal Radcliffe School Rape Case: भोपाल में 3 साल की छात्रा के साथ रेप! रेडक्लिफ स्कूल का आरोपी टीचर कासिम रेहान गिरफ्तार
भोपाल में रेडक्लिफ स्कूल के शिक्षक को तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
भोपाल, 18 सितंबर: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेडक्लिफ स्कूल (Radcliffe School) के शिक्षक को तीन साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर छात्रा की शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद उसकी मां ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की उम्र तीन साल और सात महीने है.
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जानकारी जुटाने के लिए स्कूल का दौरा किया और आरोपी कंप्यूटर शिक्षक कासिम रेहान (28) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां के अनुसार, उसने अपनी बेटी के निजी अंगों में चोट के निशान देखे जाने के बाद स्कूल में शिकायत की, लेकिन प्रबंधन ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया.
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा विस्तृत जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

