जरुरी जानकारी | निजी अस्पताल अगले वित्त वर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी अस्पताल अगले वित्तवर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए लगभग 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्रिसिल रेटिंग्स ने यह कहा है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी निजी अस्पताल अगले वित्तवर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए लगभग 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्रिसिल रेटिंग्स ने यह कहा है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 64,000 करोड़ रुपये के संयुक्त राजस्व वाले 91 निजी अस्पतालों के विश्लेषण से लगभग 4,000 बिस्तर की वृद्धि का संकेत मिलता है।

स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 6,000 बिस्तर जोड़े हैं।

इसमें कहा गया है कि इन दो वित्त वर्षों में जोड़े गए बिस्तर वित्त वर्ष 2019-20 और 2023-24 के बीच जोड़े गए बिस्तर के बराबर होंगे।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा, ‘‘निजी अस्पताल चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं, जो पिछले चार वित्त वर्षों में औसत वार्षिक निवेश से लगभग 80 प्रतिशत अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा आंतरिक स्रोतों से वित्त पोषित किया जाएगा।

क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि नए बिस्तर जोड़ने की परियोजनाओं का आधा हिस्सा नई परियोजनाओं के विस्तार से आएगा, जो नए स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश को बताता है।

इसमें कहा गया है कि लगभग 40 प्रतिशत से पुरानी परियोजनाओं का विस्तार होगा, जो मौजूदा सुविधाओं के आधुनिकीकरण और अनुकूलन पर ध्यान केंद्रित करेगा।

भारत में निजी अस्पतालों का इस क्षेत्र के राजस्व में 63 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\