एजेंसी न्यूज

आपदा की घड़ी में निजी अस्पतालों को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी : शर्मा

शर्मा ने बताया कि मरीजों का इलाज नहीं करने वाले कुछ निजी अस्पतालों को नोटिस दिए भेजे गये हैं ।

आपदा की घड़ी में निजी अस्पतालों को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी : शर्मा
जमात

जयपुर, 14 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के बीच कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों का इलाज करने से इनकार किए जाने की शिकायतों के बीच राज्य के चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि निजी अस्पतालों को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी। इसके साथ ही शर्मा ने राज्य में हालात को नियंत्रण में बताया है।

शर्मा ने बताया कि मरीजों का इलाज नहीं करने वाले कुछ निजी अस्पतालों को नोटिस दिए भेजे गये हैं ।

उन्हेांने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों से यह बात सामने आई थी कि कुछ निजी अस्पताल मरीजों के इलाज में असर्मथता दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निजी हो या सरकारी, इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि मरीजों का उचित उपचार उनकी जिम्मेदारी है सरकार यह सुनिश्चित भी करेगी।

राज्य के कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में है। शर्मा ने कहा कि जयपुर सहित राज्य के सभी मेडिकल काॅलेजों में 3000 जांच प्रतिदिन की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयपुर सहित कुछ जिलों को छोड़कर कहीं भी संक्रमण के मामलों के बढ़ने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा—अब तक 147 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गये हैं जिनमें से 74 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है । स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).