देश की खबरें | निजी अस्पताल भी कोरोना वायरस से संक्रमितों का इलाज निर्धारित दरों पर करें: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के इस विकट दौर में जीवन रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 18 नवम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के इस विकट दौर में जीवन रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए निजी अस्पताल भी संक्रमितों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाएं और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही इलाज उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कोरोना के चलते छठ पर भी सूप और बास्केट बनाने वालों का कारोबार रहा फीका: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सा विभाग की टीम यह सुनिश्चित करे कि लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार को लेकर कोई असुविधा नहीं हो।

इस बारे में समीक्षा बैठक में गहलोत ने कहा कि त्योहारी सीजन, शादियों, प्रदूषण व सर्दी के कारण आने वाले दिनों में संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए राजकीय व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन व आईसीयू बेड सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।

यह भी पढ़े | कोविड-19: दिल्ली में टारगेट टेस्टिंग, 150 प्रवर्तन टीमें कर रही हैं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई.

गहलोत ने कहा कि सरकार ने राज्य के एएनएम स्तर तक के चिकित्सा कर्मियों को पहले से ही पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि अब सभी आशा सहयोगिनियों को भी पल्स ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे ताकि लोग आसानी से शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की जांच कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से सम्बन्धित आंकड़ों में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है और अगर किसी स्तर पर इसमें गड़बड़ी सामने आएगी तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज