अहमदाबाद में कोविड-19 की उच्च मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए निजी विशेषज्ञों की सेवा ली गई
अहमदाबाद में अब तक कोरोना वायरस के 4,076 मामले सामने आये हैं और 234 लोगों की मौत हुई है। शहर में मंगलवार को कोविड-19 की मृत्यु दर 5.8 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.2 फीसदी है।
अहमदाबाद, पांच मई गुजरात सरकार ने शहर में कोविड-19 की उच्च मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सकों को सलाह देने के वास्ते निजी विशेषज्ञों की मदद ली है।
अहमदाबाद में अब तक कोरोना वायरस के 4,076 मामले सामने आये हैं और 234 लोगों की मौत हुई है। शहर में मंगलवार को कोविड-19 की मृत्यु दर 5.8 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.2 फीसदी है।
राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने निजी गहन देखभाल विशेषज्ञों की सेवाएं लेने का फैसला किया और महामारी के मद्देनजर विशेषज्ञ अपनी सेवा देने के लिए सहमत हो गये। सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल की टीम की बैठक कुछ विशेषज्ञों के साथ हुई।’’
उन्होंने बताया कि वे (विशेषज्ञ) कोविड-19 के गंभीर स्थिति वाले मरीजों के बारे में सिविल अस्पताल के चिकित्सकों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कदम से मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
अहमदाबाद में सोमवार को कोविड-19 से 26 लोगों की मौत हुई थी।
गुजरात में अब तक इस महामारी से कुल 319 लोगों की मौत हुई जिनमें से अहमदाबाद में मृतकों की संख्या 234 या राज्य में हुई कुल मौतों का 73.3 प्रतिशत रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

