देश की खबरें | निजी कंपनी ने 30 निवेशकों से की 32 करोड़ रुपये की ठगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ लगभग 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, एक सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ लगभग 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ‘इंडो पैसिफिक ग्लोबल सर्विसेज’ कंपनी के मालिक पराग ठक्कर और प्रबंधक सागर चिन्नारामपेल्ली के खिलाफ दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “जनवरी 2022 से फरवरी 2023 के बीच, आरोपियों ने लोगों को अपनी कंपनी में निवेश करने का लालच दिया और निवेश पर 12 प्रतिशत रिटर्न देने का वादा किया।”
उन्होंने कहा, “कुल 30 लोगों ने कंपनी में 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक निवेश किए। आरोपियों ने निवेशकों को वचन पत्र जारी किए और बाद में चेक दिए। लेकिन चेक बाउंस हो गए क्योंकि बैंक खाते पहले ही फ्रीज किए जा चुके थे।”
अधिकारी ने बताया कि यह महसूस होने के बाद कि उनके साथ सामूहिक रूप से 31.95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है, पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

