देश की खबरें | बांदा जेल में कोरोना वायरस से कैदी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी है। जेल प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), सात सितंबर जिला जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी है। जेल प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कारागार अधीक्षक आर.के. सिंह ने कहा "एक सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए पैलानी थाना क्षेत्र के विचाराधीन कैदी गुलबदन (57) की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है।"

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack On Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, बोले- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या GDP में गिरावट, हर गलत दौड़ में देश आगे.

उन्होंने कहा "गुलबदन गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल में बंद था। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने वायरस दिशा-निर्देशों के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।"

कारागार अधीक्षक सिंह ने बताया कि "जेल की दो बैरकों को पृथक वार्ड में बदला गया है, जहां वायरस संक्रमितों को रखा गया है।"

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Government: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-बीजेपी सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां बनाकर अन्नदाता पर कर रही है प्रहार.

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.डी. शर्मा ने बताया कि "जिला जेल में इस समय 95 बंदी और जेल कर्मी वायरस से संक्रमित हैं। इनमें जेल अस्पताल का चिकित्सक भी शामिल है।" उन्होंने कहा कि "जिले में वायरस के संक्रमण से यह 12वीं मौत है और अभी 267 संक्रमित व्यक्ति उपचाराधीन हैं।"

प्रशासन के अनुसार बांदा जिला जेल में कैदी रखने की क्षमता 656 है, जबकि इस समय विभिन्न मामलों में 956 कैदी बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी