एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद शनिवार को परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया है कि जेल में पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

देश की खबरें | जेल में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

जालौन (उप्र), 30 जनवरी जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद शनिवार को परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया है कि जेल में पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद कानपुर नगर जिला निवासी राहुल (26) की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गयी थी। जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि राहुल के पिता रामसेवक पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। बेटे की मौत की सूचना पर पूरा परिवार शनिवार को अस्पताल आया और जेल में पीट-पीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया।

सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, राहुल के पिता रामसेवक ने आरोप लगाया कि जेल में पिटाई के कारण शुक्रवार दोपहर को ही उनके बेटे की मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें इसकी सूचना शाम को दी गयी और दिल के दौरे को मौत की वजह बताया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के शव पर पिटाई से होने वाले जख्म के निशान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).