देश की खबरें | नवी मुंबई में जेल के पृथक-वास केंद्र में कैदी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में तलोजा जेल के पृथक-वास केंद्र में बृहस्पतिवार को 43 वर्षीय एक कैदी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। कैदी को नशीले पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अगस्त नवी मुंबई में तलोजा जेल के पृथक-वास केंद्र में बृहस्पतिवार को 43 वर्षीय एक कैदी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। कैदी को नशीले पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कैदी की पहचान नयी दिल्ली के दरियागंज निवासी मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

अधिकारी ने बताया कि सुलेमान को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की दिल्ली इकाई ने नशीले पदार्थ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था और मजिस्टीरियल हिरासत के अंतर्गत नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार में रखा था।

उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 17 नए मरीज पाए गए: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि जेल में कोविड-19 के प्रसार के कारण, कुछ कैदियों को खारघर के नजदीकी स्कूल में स्थापित जेल के पृथक-वास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सुलेमान कोविड-19 से संक्रमित नहीं था।

उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात लगभग एक बजे, सुलेमान पृथक-वास केंद्र के शौचालय में गया और एक तौलिया का उपयोग कर खुद को फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि जेल के कुछ कर्मचारियों ने उसे शौचालय में फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि कथित आत्महत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी जे जे अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि खारघर पुलिस स्टेशन में एक आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\