देश की खबरें | नासिक जिले में छात्रा से बलात्कार के आरोप में प्रधानाध्यापक और शिक्षक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक को 13 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नासिक, आठ फरवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक अध्यापक को 13 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार को इगतपुरी तालुका में हुई।
पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा की छात्रा के वर्ग शिक्षक गोरखनाथ मारुति जोशी उसे प्रधानाध्यापक तुकाराम गोविंद साबले (53) के घर ले गए, जिन्होंने कथित तौर पर किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसे घर भेज दिया।
अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में परेशानी महसूस हुई तो उसके परिवार के सदस्यों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया।
इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गयी। अधिकारी ने बताया कि साबले और जोशी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में प्रदर्शन किया और पीड़िता को न्याय दिलाने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

