अपने पांचवें जन्मदिन पर महारानी के साथ वर्चुअल पार्टी करेंगी राजकुमारी शार्लोट

लंदन, 27 अप्रैल ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुत्री राजकुमारी शार्लोट शनिवार को अपना पांच जन्मदिन मनाएंगी।

इस अवसर पर शार्लोट के माता पिता ने वर्चुअल माध्यम से राजकुमारी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस फैलने के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित एन्मर हॉल में एकांत वास में रह रहे हैं।

शार्लोट के जन्मदिन के अवसर पर केक कटने और खेलने के अलावा परदादी महारानी एलिजाबेथ वीडियो कॉल भी करेंगी।

राज सिंहासन के उत्तराधिकारी की कतार में शार्लोट चौथे नंबर पर हैं।

उनके माता पिता कोरोना वायरस महामारी के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपनी पुत्री का जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं।

संडे एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 94 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ अभी विंडसर कैसल में हैं और वह राजकुमारी शार्लोट के जन्मदिन में जूम के जरिये हिस्सा लेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)