विदेश की खबरें | राजकुमारी बिट्रीस ने की गोपनीय समारोह में शादी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती राजकुमारी बिट्रीस ने शुक्रवार को विंडसर में अपने अरबपति प्रॉपर्टी डेवलपर मंगेतर एडोआर्डो मापेली मोजी के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी कर ली।
लंदन, 17 जुलाई ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती राजकुमारी बिट्रीस ने शुक्रवार को विंडसर में अपने अरबपति प्रॉपर्टी डेवलपर मंगेतर एडोआर्डो मापेली मोजी के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी कर ली।
अखबार ‘सन’ की खबर के मुताबिक महारानी (94) और उनके 99 वर्षीय पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग राजकुमार फिलिप अपने 60 वर्षीय पुत्र राजकुमार एंड्रू के साथ शादी में शामिल हुए।
यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.
कोविड-19 महामारी के चलते शादी में भौतिक दूरी सहित सभी सावधानियां बरती गईं और इसमें लगभग 20 अतिथि ही शामिल हुए।
बिट्रीस (31) को 37 वर्षीय मोजी के साथ सेंट जेम्स पैलेस में चैपल रॉयल में मई में 150 अतिथियों की मौजूदगी में शादी करनी थी, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से शादी टल गई थी।
यह भी पढ़े | ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, 76 हजार संक्रमितों की हुई मौत.
अखबार ने कहा कि बिट्रीस ने शादी से पहले की रात अपनी मां डचेस ऑफ यार्क साराह फर्गुसन और पिता एंड्रू के साथ गुजारी।
मोजी से बिट्रीस की सगाई सितंबर 2018 में हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)