एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जल्द एक गैलरी होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संस्कृति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय में जल्द मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक गैलरी होगी, जिसे जनवरी 2023 में लोगों के लिए खोला जाएगा।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जल्द एक गैलरी होगी

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर संस्कृति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय में जल्द मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक गैलरी होगी, जिसे जनवरी 2023 में लोगों के लिए खोला जाएगा।

अगले महीने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के उद्घाटन एपिसोड के साथ एक प्रकाश और ध्वनि शो करने की भी योजना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘संग्रहालय में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक नयी गैलरी जोड़ी जा रही है। इसे जनवरी 2023 में जनता के लिए खोला जाना प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायपालिका के सदस्यों, राजनयिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं ने इस संग्रहालय का दौरा किया है। मंत्रालय ने प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनकी यात्राओं के बाद की गई टिप्पणियों को भी सूचीबद्ध किया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘‘ये बेहद प्रभावशाली ढंग से डिजाइन किया गया प्रधानमंत्री संग्रहालय पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के विशिष्ट योगदान का एक कलात्मक स्मारक है। इसके साथ साथ ये स्वतंत्र भारत की प्रगति का एक कालातीत भंडार है।’’

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि संग्रहालय देश के राष्ट्रीय नेतृत्व में विविधता को प्रदर्शित करता है और उसका सम्मान करता है। उन्होंने कहा, ‘‘ये हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व में विविधता को प्रदर्शित करता है और उसका सम्मान करता है, और इस तरह समावेश का संदेश भेजता है जो हमारे जैसे जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ऑगमेंटेड रिएलिटी और वर्चुअल रिएलिटी के इस्तेमाल ने इसकी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित सामग्री के अनुभव को रोमांचक बनाया है। इस समावेशी प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सभी प्रधानमंत्रियों की नेतृत्वकारी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना है।’’

मंत्रालय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान अपने छात्रों को इस संग्रहालय लाने की व्यवस्था करते रहे हैं। 15 अक्टूबर 2022 को 10 स्कूलों के 2044 छात्र-छात्राओं ने यहां भ्रमण किया। इस संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा स्कूलों से आने वाले समूहों पर विशेष ध्यान देते हुए यहां का ज्ञानवर्धक दौरा कराया जाता है।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्रियों के जीवन और उपलब्धियों पर प्रख्यात शिक्षाविदों और जन नेताओं द्वारा त्रैमासिक व्याख्यान श्रृंखला की भी योजना है। ऐसे अवसरों पर यहां कुछ चुनिंदा प्रदर्शनियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इस श्रृंखला में पहला व्याख्यान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).