देश की खबरें | प्रधानमंत्री 28 नवंबर को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे स्थिति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे स्थिति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के टीके के लिये एसआईआई ने वैश्विक दवा निर्माता एस्ट्राजेनका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने पूर्व नैदानिक जांच, परीक्षण और विश्लेषण के लिये सात कंपनियों को कोविड-19 टीके के निर्माण की इजाजत दी है। इनमें से दो एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स हैं।

पुणे के मंडलायुक्त सौरभ राव ने कहा, “हमें शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया आने की पुष्ट जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन उनके कार्यक्रम का विस्तृत विवरण (मिनट दर मिनट कार्यक्रम) अभी नहीं मिला है।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

राव ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री के पुणे आने की संभावना है, और अगर ऐसा होगा तो इसका उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण के टीके के निर्माण की स्थिति, उत्पादन और वितरण के तंत्र की समीक्षा होगा।

राव ने यह जानकारी भी दी थी कि चार दिसंबर को 100 से भी ज्यादा देशों के राजदूत और दूत यहां एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी