PM Modi to visit 3 city: पीएम मोदी अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में COVID19 टीके के कार्यों की करेंगे समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोरोना टीके से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे. पीएमओ ने ट्वीट किया कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे.
अहमदाबाद/पुणे/ हैदराबाद, 28 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 (Covid19) टीके से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (POM) ने यह जानकारी दी. पीएमओ ने ट्वीट किया, "कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे. वह अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जायेंगे." पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन केन्द्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे.
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitinbhai Patel) ने बताया कि मोदी सबसे पहले अहमदाबाद (Ahmedabad) के पास स्थित प्रमुख दवा कंपनी 'जाइडस कैडिला' संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके के बारे में जानकारी हासिल करेंगे. 'जाइडस कैडिला' का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 (COVID19) के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था.
PM Modi to embark on a 3 city visit today to personally review the #COVID19 vaccine development and manufacturing process.
He will visit the Zydus Biotech Park in Ahmedabad (Gujarat), Bharat Biotech in Hyderabad (Telangana) and Serum Institute of India in Pune (Maharashtra). pic.twitter.com/4qryejbarw
— ANI (@ANI) November 28, 2020
एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे संयंत्र पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जायेंगे जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कंपनी 'भारत बायोटेक' के केन्द्र का दौरा करेंगे. मोदी हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर 'हकीमपेट वायुसेना अड्डा' पहुंचेंगे, जहां से वह दोपहर करीब डेढ़ बजे जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक के केंद्र पहुंचेंगे. 'भारत बायोटेक' द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का ट्रायल जारी है.
यहां करीब एक घंटे के दौरे के बाद प्रधानमंत्री पुणे के लिए रवाना होंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे, जिसने कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए मशहूर दवा कंपनी 'एस्ट्राजेनेका' और 'ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी' के साथ भागीदारी की है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एसआईआई पहुंचेंगे. अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम में दिल्ली रवाना हो जायेंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

