जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री रविवार को 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का करेंगे उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे।

श्रीनगर, 15 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री वित्तीय समावेशन को मजबूती देने के लिए देश भर के विभिन्न बैंकों की 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को रविवार को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इन इकाइयों का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि इन नई डिजिटल बैंकिंग इकाइयों में जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयां भी शामिल हैं। इनमें से एक श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित एसएसआई शाखा है जबकि दूसरी जम्मू की चन्नी राम शाखा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में देश भर के 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां खोली जाएंगी।

इन इकाइयों की शुरुआत के पीछे सोच यह है कि देश के हरेक हिस्से तक डिजिटल बैंकिंग की पहुंच हो। इस पहल में सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, निजी क्षेत्र के 12 बैंक और एक लघु वित्त बैंक शामिल हो रहे हैं।

इन डिजिटल बैंकिंग इकाइयों में ग्राहक बचत खाता खोलने, अपने खाते में बची राशि पता करने, पासबुक प्रिंट कराने, पैसे भेजने, सावधि जमा निवेश के अलावा क्रेडिट-डेबिट कार्ड और कर्ज के लिए आवेदन जैसे काम कर सकेंगे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज