एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके उन्हें अपने पद की गरिमा घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद करना चाहिए.

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं: राहुल गांधी
राहुल गांधी व पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 11 अगस्त : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके उन्हें अपने पद की गरिमा घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद करना चाहिए.

उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को घटाना और देशवासियों को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी."

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा. यह भी पढ़ें : Maharashtra: जालना में छापे के दौरान 56 करोड़ रुपये नकद, 14 करोड़ के आभूषण बरामद

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया था. इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).