प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का मंगलवार को आदेश दिया.
इस्लामाबाद, 17 मई : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का मंगलवार को आदेश दिया. आदेश जारी होने के एक दिन पहले शहबाज ने चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग से टेलीफोन पर बातचीत की थी और अन्य मुद्दों के अलावा पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा की थी. एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह, योजना मंत्री अहसान इकबाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.
बयान में कहा गया है, ‘‘चीनी नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.’’ पुलिस के बयान में कहा गया है कि पुलिस ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार करने का दावा किया, जिसने सीपीईसी से जुड़े चीनी नागरिकों के एक काफिले के पास खुद को उड़ाने की साजिश रची थी. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को खड़गपुर में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
शहबाज ने प्रधानमंत्री ली से कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तान में काम कर रहे सभी चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. कई खबरों के अनुसार, 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजनाओं के लिए पाकिस्तान में तैनात बड़ी संख्या में चीनी श्रमिकों ने पिछले महीने कराची विश्वविद्यालय में आत्मघाती हमले के बाद देश छोड़ना शुरू कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

