एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री शरीफ ने विपक्षी दल के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए संसदीय समिति की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति के गठन का प्रस्ताव किया।

विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री शरीफ ने विपक्षी दल के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए संसदीय समिति की पेशकश की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 30 जनवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति के गठन का प्रस्ताव किया।

विपक्षी पार्टी के साथ वार्ता विफल होने के बाद शरीफ ने यह पेशकश की है।

दोनों पक्षों ने पिछले साल 23 दिसंबर को वार्ता शुरू की थी, लेकिन तीन बैठकों के बाद ही यह बातचीत तब बंद हो गई, जब पीटीआई ने नौ मई, 2023 और पिछले साल 26 नवंबर की घटनाओं पर न्यायिक आयोगों के गठन में देरी के मुद्दे पर कदम पीछे खींच लिया।

बातचीत विफल होने के बाद पीटीआई ने फिर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की और कहा कि पिछले साल हुए चुनावों में कथित धांधली के विरोध में आठ फरवरी को ‘‘काला ​​दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।

इस बीच, संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में शहबाज ने आगे का रास्ता सुझाते हुए कहा कि न्यायिक समिति के स्थान पर घटनाओं की जांच के लिए संसद के सदस्यों वाली एक समिति बनाई जानी चाहिए, जिसमें दोनों दलों के सदस्य शामिल हों।

उन्होंने कहा कि समिति का गठन उसी तर्ज पर किया जाना चाहिए जैसा 2018 में किया गया था, जब पीटीआई सत्ता में आई थी और तब शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले विपक्ष ने चुनाव संबंधी जांच की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).