एजेंसी न्यूज

PM Modi to Visit Odisha Tomorrow: ओडिशा में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में भाग लेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा का दौरा करेंगे जिसमें वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे और 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

PM Modi to Visit Odisha Tomorrow: ओडिशा में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में भाग लेंगे PM मोदी
PM Modi | ANI

भुवनेश्वर, 20 जून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा का दौरा करेंगे जिसमें वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे और 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पिछले साल जून में भाजपा द्वारा ओडिशा में सरकार बनाने के बाद से यह प्रधानमंत्री का राज्य का छठा दौरा होगा. मोदी राज्य के लिए एक दृष्टिपत्र और विकास के एक रोडमैप का अनावरण भी कर सकते हैं.

वह यहां जनता मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां पिछले साल 12 जून को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पद की शपथ ली थी. मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अगले दो दिन बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कार्यक्रमों में भाग लूंगा. ये कार्यक्रम कई क्षेत्रों से संबंधित होंगे. भुवनेश्वर में, मैं राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में भाग लूंगा. पिछले एक साल में, लोगों के लिए सर्वांगीण शासन सुनिश्चित करते हुए कई जन-हितैषी कदम उठाए गए हैं.’’ यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में मानसून की तैयारियों के बीच ऊना में 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीकृत

प्रधानमंत्री आज दोपहर में यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक ‘त्रिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि जनता मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और उनके रोडशो में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री रेलवे परियोजनाओं सहित 19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इनमें पेयजल और सिंचाई, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा, ग्रामीण सड़कें और पुल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).