देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में मानसून की तैयारियों के बीच ऊना में 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीकृत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऊना जिला प्रशासन मानसून के मौसम में आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है और इसके लिए 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ऊना, 20 जून ऊना जिला प्रशासन मानसून के मौसम में आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है और इसके लिए 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल के अनुसार, विभागीय समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के पंजीकरण और प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किया गया है।
नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रशिक्षित करता है ताकि आपदाओं के दौरान वे अधिकारियों की सहायता कर सकें।
लाल ने कहा, ‘‘ऊना जिले में 800 से अधिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया गया है और उनका प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। ये स्वयंसेवक आपदा के समय राहत, बचाव और आपातकालीन समन्वय जैसे कार्यों में प्रशासन की सहायता करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि इस अभियान से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ने के प्रयास भी जारी हैं। मानसून सीजन के लिए आपदा प्रबंधन तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय रखने तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

