विदेश की खबरें | इजराइल के प्रधानमंत्री रूस की यात्रा से लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नफ्ताली बेनेट शनिवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक रूसी नेता से बातचीत की थी। कार्यालय ने कहा कि यह यात्रा बाइडन प्रशासन के समन्वय से हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, नफ्ताली बेनेट शनिवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक रूसी नेता से बातचीत की थी। कार्यालय ने कहा कि यह यात्रा बाइडन प्रशासन के समन्वय से हुई।

बेनेट ने पुतिन से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और इसके बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मिलने के लिए जर्मनी रवाना हुए।

बेनेट रविवार सुबह इजराइल लौटे और दिन में मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक बुलाने की उम्मीद है। उनकी यह यात्रा रूस-यूक्रेन संकट को कूटनीति से सुलझाने की नवीनतम कोशिश है। इजराइल उन कुछ देशों में शामिल है जिसके रूस और यूक्रेन से अच्छे संबंध हैं।

कीव

यूक्रेन की राजधानी के बाहरी इलाके में घायलों को निकालने की कोशिश के दौरान गोलीबारी में मारी गई चिकित्साकर्मी को शनिवार को राजधानी में दफना दिया गया।

वेलेटियेना पुशयिच के मित्र ने कहा कि वह ‘‘जिंदादिल’ थीं और कभी गोलियों से नहीं घबराती थीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\