देश की खबरें | प्रधानमंत्री मॉरिसन यू्क्रेन पर भारत के रुख को समझते हैं: श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को समझते हैं तथा मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि यूरोप में हो रहा संघर्ष हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से अपना ध्यान भटकाने का कारण नहीं होना चाहिए।

नयी दिल्ली, 21 मार्च विदेश सचिव श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को समझते हैं तथा मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि यूरोप में हो रहा संघर्ष हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से अपना ध्यान भटकाने का कारण नहीं होना चाहिए।

मोदी और मॉरिसन के बीच डिजिटल शिखर बैठक के दौरान यूक्रेन में जारी संघर्ष और मानवीय हालात पर भी चर्चा हुई।

विदेश सचिव श्रृंगला ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मॉरिसन ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को समझने की बात कही है।

श्रृंगला ने कहा कि वार्ता के दौरान यूक्रेन के मौजूदा मानवीय हालात और संघर्ष को लेकर भी गंभीर चिंता जतायी गई और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन में हिंसा को तत्काल रोके जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, ''दोनों पक्षों का मानना है कि यूरोप में जारी संघर्ष हम लोगों के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र से ध्यान भटकाने का कारण नहीं बनना चाहिए।''

गौरतलब है कि अपने क्वाड साझेदारों (अमेरिका,जापान और ऑस्ट्रेलिया) के उलट भारत ने यूक्रेन में जारी रूसी हमले की निंदा नहीं की है और भारत लगातार कहता रहा है कि इस संकट का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।

श्रृंगला ने यह भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने पारस्परिक हितों वाले क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद को लेकर भी चिंता जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी