देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने धनखड़ व देवेगौड़ा को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के 91वें जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी।

नयी दिल्ली, 18 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 73वें और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के 91वें जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि धनखड़ हमेशा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘समृद्ध कानूनी अनुभव के कारण उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है और उन्हें जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का आशीर्वाद मिला है।’’

एक अन्य पोस्ट में मोदी ने कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति देवेगौड़ा के जुनून की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सभी राजनीतिक वर्ग में उनका सम्मान है। कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

देवेगौड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार