देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने पोप को भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पोप लियो-चौदहवें को भारतवासियों की ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी तथा कहा कि भारत साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कैथोलिक चर्च की सरकार के सर्वोच्च केंद्रीय शासी निकाय (होली सी) के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, नौ मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पोप लियो-चौदहवें को भारतवासियों की ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी तथा कहा कि भारत साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए कैथोलिक चर्च की सरकार के सर्वोच्च केंद्रीय शासी निकाय (होली सी) के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।

रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बृहस्पतिवार को पोप घोषित किया गया, जो कैथोलिक चर्च के इतिहास में अमेरिका से पहले पोप चुने गये।

ऑगस्टिनियन धार्मिक आदेश के अनुसार, 69-वर्षीय प्रीवोस्ट को पोप लियो-चौदहवां नाम दिया गया है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं भारत के लोगों की ओर से परम पावन पोप लियो-चौदहवें को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के गहन महत्व के क्षण में आता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए ‘होली सी’ के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।

होली सी को ‘एपोस्टोलिक सी’ या ‘सी ऑफ रोम’ के रूप में भी जाना जाता है, जो कैथोलिक चर्च और वेटिकन सिटी स्टेट का केंद्रीय शासी निकाय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\