देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी चार दिसंबर को महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को महाराष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को महाराष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
एक बयान के अनुसार, वह सिंधुदुर्ग में ‘नौसेना दिवस 2023’ समारोह के मौके पर एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘अभियानगत प्रदर्शन’ देखेंगे।
हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
बयान में कहा गया है कि हर साल नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों द्वारा ‘अभियानगत प्रदर्शन’ करने की परंपरा है।
इसके अनुसार ये प्रदर्शन लोगों को भारतीय नौसेना द्वारा किए गए अभियानों के विभिन्न पहलुओं को देखने का मौका प्रदान करते हैं।
बयान में कहा गया है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करता है और साथ ही नागरिकों के बीच समुद्री जागरूकता भी पैदा करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)