देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे, देउबा के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अधिकारिक दौरे पर नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे जो महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अधिकारिक दौरे पर नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे जो महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर 16 मई को लुम्बिनी जायेंगे । वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवी नेपाल यात्रा होगी ।

लुम्बिनी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा भारत-नेपाल सहयोग तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री लुम्बिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उनका नेपाल सरकार के तहत आने वाले लुम्बिनी विकास ट्रस्ट द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री वहां प्रस्तावित बौद्ध संस्कृति एवं धरोहर केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे ।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी ।

इसमें कहा गया है कि मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय सम्पर्क को जारी रखने तथा हमारे पड़ोस प्रथम नीति के अनुरूप है जो भारत और नेपाल के लोगों के सभ्यातागत धरोहर को साझा करता है।

वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।

लुम्बिनी दक्षिणी नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये पवित्र स्थल माना जाता है क्योंकि भगवान बुद्ध का जन्म वहां हुआ था ।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देउबा प्रधानमंत्री मोदी और वहां जाने वाले शिष्टमंडल के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे ।

इसमें कहा गया है कि लुम्बिनी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा भारत-नेपाल सहयोग तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका