देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे, कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे और इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे और इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर को पूर्वाह्न करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्चतर और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किया गया था।’’

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत 28 सितंबर 2003 को हुई थी।

बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर को दोपहर करीब पौने एक बजे मोदी छोटा उदयपुर के बोडेली पहुंचेंगे, जहां वह 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे