देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को रोजगार पर बजट पश्चात आयोजित होने वाले वेबिनार में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को रोजगार पर बजट पश्चात आयोजित होने वाले वेबिनार में हिस्सा लेंगे।

नयी दिल्ली, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को रोजगार पर बजट पश्चात आयोजित होने वाले वेबिनार में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि रोजगार सृजन सरकार के लिये ध्यान देने के प्रमुख क्षेत्रों में से एक रहा है और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार ने नौकरी वृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 5 मार्च को अपराह्न करीब 1:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार पर बजट बाद वेबिनार में भाग लेंगे।’’

बयान में कहा गया है कि वेबिनार के प्रमुख विषयों में लोगों, अर्थव्यवस्था और नवाचार में निवेश शामिल है।

बयान में कहा गया कि वेबिनार सरकार, उद्योग, शिक्षा और नागरिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा, परिवर्तनकारी बजट घोषणाओं को प्रभावी परिणामों में बदलने में मदद करने के लिए चर्चाओं को प्रोत्साहित करेगा।

पीएमओ ने कहा कि नागरिकों को सशक्त बनाने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने पर मुख्य ध्यान देने के साथ, इस वेबिनार में विचार-विमर्श का उद्देश्य टिकाऊ और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करना, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम करने वाले एक कुशल, स्वस्थ कार्यबल का निर्माण शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\