एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर सहित त्रिशूर जिले के दो प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

कोच्चि, 15 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को केरल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर और त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर सहित त्रिशूर जिले के दो प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोदी मंगलवार शाम को बंदरगाह शहर पहुंचेंगे और महाराजा कॉलेज मैदान से करीब 1.3 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए शाम पांच बजे अतिथि गृह पहुंचेंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री गुरुवायूर मंदिर जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद अभिनय जगत से राजनीति में आए सुरेश गोपी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार को त्रिशूर जिले के त्रिप्रयार श्रीराम स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद कोच्चि लौटेंगे जहां पर करीब 6000 ‘शक्ति केंद्र’ प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा द्वारा मतदान केंद्रों को ‘शक्ति केंद्रों’ में विभाजित किया गया है और प्रत्येक में दो से तीन बूथ स्तर के इलाके होते हैं।

भाजपा नेता ने बताया कि मोदी केंद्र सरकार की परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुरेंद्रन ने कहा कि दो सप्ताह में मोदी की दूसरी केरल यात्रा से लोगों में उत्साह है।

इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,150 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था और उसके बाद भाजपा द्वारा त्रिशूर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).