एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े दंगाबाज, डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी किस्मत : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सबसे बड़ा दंगाबाज” करार देते हुए कहा कि उनकी किस्मत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े दंगाबाज, डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी किस्मत : ममता

शाहगंज (पश्चिम बंगाल), 24 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सबसे बड़ा दंगाबाज” करार देते हुए कहा कि उनकी किस्मत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरी होगी।

हुगली जिले के शाहगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े दंगाबाज हैं….ट्रंप के साथ जो हुआ, उनके (मोदी के) साथ उससे भी बुरा होगा। हिंसा से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता।”

बनर्जी ने कहा, “मैं विधानसभा चुनाव में गोलकीपर रहूंगी और तुम (भाजपा) एक भी गोल नहीं कर पाओगे। सभी शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से चले जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कोयले की हेराफेरी से जुड़े एक घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई पूछताछ की भी निंदा की और कहा कि यह “हमारी महिलाओं का अपमान” था।

इस बीच क्रिकेटर मनोज तिवारी और कई बंगाली अभिनेता रैली में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).