एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में शनिवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में शनिवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

भुवनेश्वर, नौ मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने बताया कि मोदी शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘11 मई को वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सुबह 9.30 बजे कंधमाल में होगी जबकि दूसरी सुबह 11.30 बजे बोलंगीर में और तीसरी एक बजे बरगढ़ में।’’

भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री शुक्रवार रात आठ बजे से रोड शो करेंगे। वह रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे।

रोड शो श्रीराम मंदिर के पास भाजपा के राज्य मुख्यालय से शुरू होगा और वाणी विहार चौक पर समाप्त होगा।

पुलिस ने बताया कि रोड शो और चुनावी जनसभाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मोदी ने आखिरी बार छह मई को ओडिशा का दौरा किया था, जब उन्होंने ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया था।

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे, जिनकी शुरुआत 13 मई से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).