देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रण उत्सव में पधारने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से गुजरात के कच्छ में जारी रण उत्सव में पधारने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से गुजरात के कच्छ में जारी रण उत्सव में पधारने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "कच्छ आप सभी का इंतजार कर रहा है! आइए, रण उत्सव के दौरान कच्छ के मौलिक सफेद रण, शानदार संस्कृति और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद लें।"

उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक चलने वाला यह महोत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

कच्छ अपनी अनूठी संस्कृति, वन्यजीव अभयारण्य और सफेद नमक के रेगिस्तान के लिए जाना जाता है।

मोदी ने ‘लिंक्डइन’ पोस्ट में इस क्षेत्र का विस्तृत विवरण भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि चांदनी रात में यहां का विशाल नमक रेगिस्तान चमकता है, जो एक अलौकिक अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यह अपनी समृद्ध कला और शिल्प के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "और, सबसे महत्वपूर्ण बात यहां के मेहमाननवाज लोग हैं, जो अपनी जड़ों पर गर्व करते हैं और दुनिया के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।"

एक दिसंबर से शुरू हुआ यह उत्सव 28 फरवरी तक चलेगा, जबकि रण उत्सव में ‘टेंट सिटी’ मार्च के अंत तक खुली रहेगी।

मोदी ने कहा, “मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि रण उत्सव एक जीवन भर का अनुभव होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\