देश की खबरें | फिटनेस के प्रति जागरूक हस्तियों, नागरिकों से गुरूवार को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को फिट इंडिया मुहिम की पहली वर्षगांठ के सिलसिले में फिटनेस की अलख जगाने वालों और नागरिकों से देशव्यापी ‘ ‘फिट इंडिया संवाद’ के जरिये बात करेंगे ।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को फिट इंडिया मुहिम की पहली वर्षगांठ के सिलसिले में फिटनेस की अलख जगाने वालों और नागरिकों से देशव्यापी ‘ ‘फिट इंडिया संवाद’ के जरिये बात करेंगे ।
आनलाइन संवाद में प्रतिभागी फिटनेस के अपने सफर की दास्तान सुनायेंगे और टिप्स भी देंगे । यहां मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री स्वस्थ जीवन के महत्व पर अपने विचार रखेंगे ।
इस संवाद में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, मॉडल और धावक मिलिंद सोमण , आहार विशेषज्ञ रूतुजा दिवेकर भी भाग लेंगे ।
प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू किया गया फिट इंडिया संवाद भारत को ‘ फिट राष्ट्र ’ बनाने की योजना में नागरिकों को जोड़ने की कवायद का हिस्सा है ।
यह भी पढ़े | Mata Vaishno Devi: अब घर बैठे पा सकते हैं माता वैष्णो देवी का प्रसाद, इसके लिए करानी होगी ऑनलाइन बुकिंग.
बयान में कहा गया ,‘‘ फिट इंडिया अभियान इसलिये शुरू किया गया ताकि नागरिक मजेदार, आसान और किफायती तरीकों से फिट रह सकेंगे और फिटनेस को भारतीयों के जीवन का अहम हिस्सा बनाया जा सके । अब इस संवाद के जरिये इसे और मजबूती दी जायेगी ।’’
इस संवाद से एनआईसी लिंक पीएमइंडियावेबकास्ट डॉट एनआईसी डॉट इन के जरिये कोई भी 24 सितंबर को सुबह 11 . 30 के बाद जुड़ सकता है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)