देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ करेंगे वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे। इस बातचीत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक व्यापक राजनीतिक दिशा मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बारे में बताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे। इस बातचीत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक व्यापक राजनीतिक दिशा मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बारे में बताया ।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अवसर पर बौद्धिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में एक एमओयू (सहमति पत्र) पर दस्तखत किए जाएंगे । इस दौरान, डेनमार्क अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) से भी जुड़ेगा।’’

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: संसद भवन में पास कृषि बिल को मंत्री बाला साहेब थोराट ने बताया किसान विरोधी, कहा- महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इसे लागू नहीं होने देगी.

उत्तरी यूरोप में डेनमार्क एक प्रमुख देश है, जिसके साथ पिछले कुछ वर्षों में भारत के द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘डिजिटल तरीके से होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के परिप्रेक्ष्य में द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक प्रारूप की भी समीक्षा करेंगे। इससे दोनों देशों के आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भागीदारी को प्रगाढ करने के लिए व्यापक राजनीतिक दिशा मिलेगी।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills Enacted as Law: किसानों और विपक्ष के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि बिल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत और डेनमार्क के बीच वस्तु और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार 2016 और 2019 के बीच 30.49 प्रतिशत बढ़ा और यह 2.82 अरब डॉलर से 3.68 अरब डॉलर हो गया।

डेनमार्क की करीब 200 कंपनियों ने भारत में जहाजरानी, नवीन ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डेनमार्क में सूचना-प्रौद्योगिकी, नवीन ऊर्जा और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में करीब 25 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\