देश की खबरें | सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया उन्हें याद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह देश की मुखर आवाज थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता रहीं सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह देश की मुखर आवाज थीं।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले साल 67 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच हाई टाइड के दौरान मरीन ड्राइव से टकराती दिखीं समंदर की ऊंची-ऊंची लहरें: 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपने निधन के चंद घंटे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के लिए ट्वीट कर मोदी सरकार की सराहना की थी। अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पहली पुण्यतिथि पर आज सुषमाजी की याद आ रही है। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने बहुत लोगों को दुखी कर दिया।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in India: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, लॉकडाउन के पहले देश में COVID-19 मामलों की वृद्धि दर करीब 36 फीसदी थी, आज 2.83 प्रतिशत है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन.

उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज ने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह भारत की मुखर आवाज थीं।

मोदी ने इस अवसर पर पिछले साल सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित एक प्रार्थना सभा में दिए गए अपने संबोधन का वीडियो भी साझा किया।

विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुषमा स्वराज की त्वरित प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को बदल कर रख दिया।

उन्होंने कहा था कि मंत्रालय पहले प्रोटोकाल से बंधा होता था लेकिन सुषमा स्वराज ने उसे लोकोन्मुखी बना दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\