देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सुशील मोदी के पटना आवास पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के बीच एक सप्ताह के भीतर पटना के अपने दूसरे दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे।

पटना, 20 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के बीच एक सप्ताह के भीतर पटना के अपने दूसरे दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे।

मोदी ने पिछले सप्ताहांत पटना में एक रोड शो किया था। आज हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया।

पटना पहुंचने पर प्रधानमंत्री सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी आवास पर पहुंचे । सुशील कुमार मोदी की पिछले सप्ताह कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

प्रधानमंत्री के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक छोटा वीडियो फुटेज भाजपा की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

मोदी, इसके बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय आए और लोकसभा चुनाव के आखिरी कुछ चरणों से पहले प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

भाजपा बिहार की 40 लोकसभा सीट में से 17 सीट पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से आठ सीट पर छठे और सातवें चरण में मतदान होगा।

मोदी का पटना राजभवन में रात्रि विश्राम करने और मंगलवार सुबह सीवान और पूर्वी चंपारण जिलों में चुनावी रैलियों के लिए निकलने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\