देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे, जिस दौरान वह पश्चिम अफ्रीकी देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे और मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
अक्करा (घाना), दो जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे, जिस दौरान वह पश्चिम अफ्रीकी देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे और मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर घाना की यात्रा पर आए मोदी ने यहां पहुंचने पर कोटोका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सलामी गारद का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। साथ ही यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा होगी।
मोदी ने प्रस्थान के समय अपने बयान में कहा कि घाना ‘ग्लोबल साउथ’ में एक महत्वपूर्ण साझेदार है तथा अफ्रीकी संघ एवं पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खोलने के उद्देश्य से होने वाली वार्ताओं के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों लोकतांत्रिक देश हैं। ऐसे में घाना की संसद में संबोधन देना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’
घाना से मोदी तीन से चार जुलाई तक त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में मोदी चार से पांच जुलाई तक अर्जेंटीना का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के चौथे चरण में मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील जाएंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में वह नामीबिया जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

