देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया था।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दुत्व विचारक वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिये प्रेरित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उनकी जयंती पर मैं साहसी वीर सावरकर को नमन करता हूं । हम उनको उनकी बहादुरी, स्वतंत्रता आंदोलन में अनेक लोगों को भाग लेने के लिये प्रेरित करने और सामाजिक सुधार के कार्यो के लिये याद करते हैं । ’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से परेशान दो प्रवासी मजदूरों ने की आत्महत्या.

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ मई 2018 के 'मन की बात’ कार्यक्रम में सावरकर को लेकर अपने उल्लेख वाली आडियो क्लिप भी जारी की ।

मोदी ने कहा था कि यह दुख की बात है कि हम लंबे समय तक 1857 की घटनाओं को केवल विद्रोह या सिपाही विद्रोह कहते रहे । वास्तव में उस घटना को कम करके आंका गया ।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: किसानों के दुश्मन से डीजे, ढोल-नगाड़े समेत इन अनोखे तरीकों से किया जा रहा मुकाबला.

उन्होंने था कि वीर सावरकर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए भारतीय वीरों के संघर्ष को देश की आजादी की पहली लड़ाई कहने की हिम्मत की ।

गौरतलब है कि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड