देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मतुआ समुदाय के गुरु हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।

नयी दिल्ली, 27 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मतुआ समुदाय के गुरु हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा एवं न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मतुआ धर्म महामेला 2025 के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सेवा और आध्यात्मिकता से जुड़े रहने के कारण वे असंख्य लोगों के हृदय में बसे हुए हैं। उन्होंने अपना जीवन वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान और समानता, करुणा और न्याय को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर और बांग्लादेश के ओरकांडी की अपनी यात्राओं को कभी नहीं भूल पाएंगे जहां उन्होंने ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मतुआ धर्म महामेला 2025 के लिए मेरी शुभकामनाएं। इसमें मतुआ समुदाय की उत्‍कृष्‍ट संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारी सरकार ने मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की है और हम आने वाले समय में भी उनके कल्‍याण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। जय हरिबोल!’’

हरिचंद ठाकुर के बारे में माना जाता है कि उन्होंने ही मतुआ समुदाय की नींव रखी थी। उनका जन्म बांग्लादेश के गोपालगंज स्थित ओरकांडी में हुआ था। मतुआ समुदाय के लोग हरिचंद ठाकुर को अपना देवता मानते हैं।

पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के लोगों की अच्छी खासी तादाद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\