देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार से असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे तथा करीब 11,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

गुवाहाटी, तीन फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी शनिवार से असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे तथा करीब 11,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री का शाम साढ़े सात बजे गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है और वहां से वह कोइनाधोरा राजकीय अतिथि गृह जाएंगे।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री रात को भाजपा की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और पार्टी के मामलों पर चर्चा करेंगे।

मोदी रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे खानपाड़ा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और वहां से कई राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 498 करोड़ रुपये की मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या पहुंच गलियारा), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डा टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक वाले फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करना (831 करोड़ रुपये) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री असम माला सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे। इस चरण में 43 नयी सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल बनाए जाएंगे और इसमें कुल 3,444 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

इसके अलावा, मोदी गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की एक नयी एकीकृत इमारत की भी नींव रखेंगे जिसे 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

वह प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की भी नींव रखेंगे जिसे 578 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और वह गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधाशिला रखेंगे।

इसके अलावा, मोदी विश्वनाथ चरियाली से गोहपुर तक 1,451 करोड़ रुपये की लागत वाली चार लेन की नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन करेंगे और दोलाबाड़ी से जमुगुड़ी तक 592 करोड़ रुपये की लागत से बनी एक अन्य चार लेन की सड़क का भी उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर प्रधानमंत्री राज्य और केंद्र द्वारा वित्त पोषित कुल 11,599 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे या उनका उद्घाटन करेंगे।’’

मोदी रविवार को कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज