एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे में जीवित बचे शख्स और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने विमान हादसे में जीवित बचे शख्स और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की

अहमदाबाद, 13 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की।

मोदी ने विमान में सवार यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की।

मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में पहुंचे जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की।

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

दुर्घटना में केवल विश्वास कुमार रमेश जीवित बचे, बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).