एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “टेम्पो वाले अरबपतियों” का एक “कठपुतली राजा” बताया।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 11 मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “टेम्पो वाले अरबपतियों” का एक “कठपुतली राजा” बताया।

कांग्रेस को “अडाणी और अंबानी” से “टेम्पो में नकदी” मिलने की टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें शुक्रवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में उनके भाषण के कुछ अंश शामिल हैं।

वीडियो के साथ उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, “नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में है।”

लखनऊ में कार्यक्रम में गांधी ने प्रधानमंत्री पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह एक “राजा” हैं।

गांधी ने कार्यक्रम में कहा था, “मोदी जी राजा हैं...वह प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। उन्हें मंत्रिमंडल, संसद या संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। वह 21वीं सदी के राजा हैं और दो या तीन फाइनेंसर के लिए मुखौटा हैं जिनके पास वास्तविक शक्ति है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर “अंबानी और अडाणी” के साथ “सौदा” करने का आरोप लगाया था और पूछा था कि क्या पार्टी को उन्हें “गाली देना” बंद करने के लिए दो उद्योगपतियों से “काले धन का टेम्पो भरा” मिला था।

कांग्रेस द्वारा अब तक “अंबानी-अडाणी” मुद्दे का इस्तेमाल मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए किया जाता था, लेकिन अब विमर्श में बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री ने मांग की कि पार्टी यह बताए कि उसने इस मुद्दे को उठाना क्यों बंद कर दिया है जैसा कि उसके “शहजादे (राहुल गांधी)” पिछले पांच वर्षों से करते थे और पूछा कि क्या उसने “सौदा” किया है।

गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में सीबीआई या ईडी जांच का आदेश देना चाहिए कि क्या अडाणी और अंबानी ने पार्टी को काला धन भेजा था।

प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).